Tuesday, November 3, 2026

हजारीबाग की 25 बेटियों को मिलेगा बैडमिंटन में प्रतिभा निखारने का मौका, डीसी ने आवासीय बालिका बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन

हजारीबाग : हजारीबाग की 25 बेटियों को अब बैडमिंटन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। कर्जन ग्राउंड स्थित आवासीय बालिका बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र का सोमवार को हज़ारीबाग़ के उपायुक्त हेमंत सत्ती ने उद्घाटन किया। इस केंद्र में 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग की चयनित 25 खिलाड़ियों को आवासीय सुविधा के साथ बैडमिंटन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे प्रतिभाशाली बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: धनबाद के झरिया में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 210 किलो रंगीन बताशा और 150 किलो मिलावटी सेवई जब्त

FotoJet 2026 11 02T234254.658

उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उपायुक्त हेमंत सत्ती ने कहा कि जिले में बैडमिंटन का नया आवासीय प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है। इसमें पूरे झारखंड से 25 बच्चियों का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उनके रहने के लिए बेड, अलमारी, किचन, टीवी और फ्रिज सहित अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, ताकि प्रशिक्षण के दौरान बच्चियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

FotoJet 2026 11 02T234310.323

उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से स्थायी कोच की नियुक्ति होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत स्थानीय कोच की सेवा ली जा रही है। इसके अलावा खिलाड़ियों के शारीरिक विकास और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए केंद्र में जिम की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

उपायुक्त ने कहा कि हजारीबाग सहित पूरा झारखंड खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की आकांक्षा है कि जिस तरह झारखंड ने अन्य क्षेत्रों में देशभर में अपनी पहचान बनाई है, उसी तरह खेल के क्षेत्र में भी यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और हजारीबाग के साथ पूरे राज्य का नाम रोशन करें।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर