Monday, November 2, 2026

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने परिवार संग बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना, मांगा आशीर्वाद

देवघर : सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत सोमवार को देवघर पहुंचे। देवघर पहुंचने के बाद उन्होंने परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंधन किए गए थे। मुख्य न्यायाधीश को बाबा मंदिर के गर्भगृह में ले जाया गया, जहां पुरोहितों द्वारा विधि-विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कराई गई। इस दौरान उन्होंने बाबा भोलेनाथ से मंगलकामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अपरेश कुमार सिंह भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : लखनऊ में 20 हजार जोड़ों का सामूहिक विवाह, सुरेंद्र गुप्ता के भव्य आयोजन ने देशभर में बटोरी सुर्खियां

पूजा-अर्चना के बाद मुख्य न्यायाधीश मंदिर प्रांगण पहुंचे। इसके पश्चात उन्हें प्रशासनिक भवन स्थित कंट्रोल रूम ले जाया गया, जहां जिला प्रशासन की ओर से उन्हें प्रतीक चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपायुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, एसपी प्रवीण पुष्कर, डीसी पीयूष सिन्हा एवं एसडीओ रवि कुमार सहित अन्य न्यायिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं, वकील पदाधिकारी संतोष कुमार, मजिस्ट्रेट विवेक कुमार एवं राहुल कुमार के अलावा बाबा मंदिर थाना प्रभारी, नगर थाना प्रभारी, पुलिस प्रशासन के दर्जनों जवान एवं न्यायालय के अधिकारी व कर्मी भी मौके पर उपस्थित रहे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर