Monday, November 2, 2026

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए तीन विधायक

न्यूज डेस्क : पंजाब में आम आदमी पार्टी के तीन विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं. तीनों नेताओं ने नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की. इससे पहले तीनों विधायकों ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था. इसके साथ ही कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता भी छोड़ दी है.

इसे भी पढ़ें : पंजाब : दो दिनों में आम आदमी पार्टी के तीसरे विधायक ने दिया इस्तीफ़ा, तीनों विधायक बीजेपी में होंगे शामिल

आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप

FotoJet 2026 11 02T141043.876

अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह लंबे समय से अपनी ही पार्टी के नेतृत्व की आलोचना करते रहे हैं. जून 2025 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के चलते आप ने उन्हें पांच साल के लिए निलंबित कर दिया था.

बीजेपी में शामिल होने के बाद, कुंवर विजय प्रताप ने कहा, “पंजाब में आम आदमी पार्टी खत्म हो चुकी है; अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने खुद ही इसका अंत कर दिया है। व्यावहारिक रूप से, अब आम आदमी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं बचा है।”

‘पंजाब में भी ‘डबल इंजन’ की सरकार बनेगी। जहां तक ​​अपराध दर की बात है, मैंने अमृतसर में एसपी के तौर पर काम किया है; 2007, 2008 और 2009 में हमने नशीले पदार्थों की समस्या और अपराध, दोनों को पूरी तरह से खत्म कर दिया था। लेकिन, मेरे जाने के बाद स्थिति फिर कभी काबू में नहीं आ पाई।” कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा, “पंजाब में गैंगस्टरों का राज है, मैंने पिछले पांच साल कैसे काटे हैं, ये सिर्फ मुझे ही पता है।”

हरमीत सिंह पठानमाजरा ने कहा

वहीं, पटियाला ज़िले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर सीट से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी एक दिन पहले आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया था. दिल्ली में बीजेपी में शामिल होने के बाद हरमीत सिंह पठानमाजरा ने कहा, “जब आम आदमी पार्टी पहली बार पंजाब आई थी, तो उन्होंने एक बहुत ही प्रभावशाली विजन पेश किया था। इन्हीं विचारों की वजह से आम आदमी पार्टी इतने बड़े राजनीतिक तंत्र के बीच अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही।”

“लेकिन समय के साथ, जो लोग अपनी आवाज़ उठाते थे—जो पंजाब के मुद्दों के लिए लड़ते थे—उनके पर कतर दिए गए। आज पंजाब को अक्सर ‘उड़ता पंजाब’ कहा जाता है, लेकिन हम सब इसे ‘उभरता पंजाब’ बनाना चाहते हैं। ‘आप’ ने पंजाब को एक दलदल में धकेल दिया है। आम आदमी पार्टी ने किसी भी दूसरी सरकार के मुकाबले सबसे ज़्यादा कर्ज़ लिया है, जिससे पंजाब की हालत बेहद ख़राब हो गई है।”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर