Monday, November 2, 2026

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में वैन और ट्रेलर ट्रक की भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत

न्यूज डेस्क : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के थारुआ डीह इलाक़े के पास रविवार देर रात ओमनी वैन और ट्रेलर ट्रक के बीच भीषण टक्कर में वैन सवार 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं 2 लोग घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने घटना की पुष्टि की है.

इसे भी पढ़ें : पंजाब : दो दिनों में आम आदमी पार्टी के तीसरे विधायक ने दिया इस्तीफ़ा, तीनों विधायक बीजेपी में होंगे शामिल

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया, “हादसे के वक़्त ओमनी वैन में कुल 8 लोग सवार थे. टक्कर में 6 लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई, जबकि 2 घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है. हादसे के कारणों का भी पता लगाया जाएगा.”

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने, राहत एवं बचाव कार्य में तेज़ी लाने और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर