Monday, November 2, 2026

पंजाब : दो दिनों में आम आदमी पार्टी के तीसरे विधायक ने दिया इस्तीफ़ा, तीनों विधायक बीजेपी में होंगे शामिल

पंजाब : अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है. कुंवर विजय प्रताप सिंह लंबे समय से अपनी ही पार्टी की लीडरशिप के मुखर आलोचक रहे हैं. जून 2025 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के चलते आम आदमी पार्टी उन्हें 5 साल के लिए निलंबित भी कर चुकी थी.

इसे भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान मुरासु हुआ शक्तिशाली, झारखंड में अगले 4 दिनों तक कई इलाकों में बारिश के आसार

उन्होंने एक्स पर लिखा, “हमें छोटी-मोटी राजनीति और केवल उद्घाटन (रिबन काटने) तक सीमित रहने की सोच से ऊपर उठना होगा. हमें पंजाब को जो आज नशा, जबरन वसूली, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के जाल में फंसा हुआ है फिर से एक प्रगतिशील और ख़ुशहाल राज्य बनाना होगा.”

2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इसे सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के लिए यह एक और झटका माना जा रहा है. एक दिन पहले ही पटियाला जिले के दो विधायकों चेतन सिंह जौड़ामाजरा (समाना सीट) और हरमीत सिंह पठानमाजरा (सनौर सीट) ने भी आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर