Monday, November 2, 2026

गुमला: नौकरी का झांसा देकर नाबालिग को राजस्थान में बेचा, जबरन शादी के बाद बंधक बनाकर किया अत्याचार

क्राइम डेस्क: झारखंड के गुमला जिले से मानव तस्करी और नाबालिग किशोरी के जबरन विवाह का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। बिशुनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर राजस्थान ले जाया गया, जहां कथित तौर पर 20 हजार रुपये के बदले उसकी शादी एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति से करा दी गई। आरोप है कि शादी के बाद किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ अत्याचार किया गया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागकर किशोरी अपने घर पहुंची। रविवार शाम वह अपने परिजनों के साथ गुमला थाना पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें: 1984 के सिख नरसंहार के जख्मों पर नमक छिड़क रही कांग्रेस, राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान से नफरत ही निकलेगी : अमित शाह

गुमला: नौकरी का झांसा देकर दिल्ली ले गई महिला

पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी इसी साल जुलाई में हुई थी। उसके गांव की जतरी उरांव उसे काम दिलाने का भरोसा देकर दिल्ली ले गई थी। वहां उसे सुनीता लोहरा नाम की महिला के हवाले कर दिया गया। आरोप है कि सुनीता ने कुछ दिनों तक किशोरी से एक कोठी में काम कराया। इसके बाद वह उसे राजस्थान ले गई, जहां एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति से उसकी जबरन शादी करा दी गई।

गुमला: बंद कमरे में हुई शादी, 20 हजार रुपये में सौदा

किशोरी का आरोप है कि उसकी शादी के लिए मेहमानों को भी बुलाया गया था। शादी के बाद मुंह दिखाई की रस्म भी कराई गई। पूरा कार्यक्रम एक बंद कमरे में हुआ था। पीड़िता के मुताबिक, इस कथित सौदे के बदले सुनीता लोहरा को 20 हजार रुपये मिले थे।

गुमला: घर में बंद कर रखता था आरोपी

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद सुनीता उसे राजस्थान में छोड़कर चली गई। इसके बाद अधेड़ उम्र का व्यक्ति उसे अपने घर में बंद करके रखने लगा। आरोपी चिकन बेचने का काम करता था। वह दुकान जाते समय किशोरी को घर में बंद कर जाता था। आरोप है कि इस दौरान आरोपी किशोरी के साथ जबरदस्ती करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। लगातार प्रताड़ना के बीच किशोरी किसी तरह वहां से निकलने का मौका तलाश रही थी।

गुमला: आरोपी के सोते ही घर से भागी किशोरी

पीड़िता के अनुसार, एक दिन आरोपी सामान्य दिनों की तुलना में जल्दी घर लौट आया और सो गया। इस दौरान वह घर का दरवाजा बंद करना भी भूल गया। इसी मौके का फायदा उठाकर किशोरी वहां से भाग निकली। किशोरी अपने मुंह दिखाई की रस्म में मिले दो हजार रुपये लेकर राजस्थान से दिल्ली पहुंची। इसके बाद वह रांची आई और किसी तरह अपने गांव पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

गुमला: पुलिस कर रही मामले की जांच

किशोरी की आपबीती सुनने के बाद परिजन उसे लेकर बिशुनपुर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। हालांकि, पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि वहां कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने दूसरे थाने में भी शिकायत दर्ज कराई।बिशुनपुर थाना प्रभारी अर्जुन यादव ने बताया कि किशोरी की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की विस्तृत पुष्टि हो सकेगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर