Friday, October 30, 2026

Uttarakhand Helicopter Crash: बद्रीनाथ के पास एक बड़ा हादसा, 6 लोग थे सवार

Uttarakhand Helicopter Crash:उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने या रही है। राज्य के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर  क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है, हेलिकॉप्टर  में 5 यात्री और एक पायलट था। यानि कुल 6 लोग सवार थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने अपने ट्विटर हैन्डल पर पोस्ट कर ये जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, ‘स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूँ। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से सकुसल होने की कामना करता हूं ।

फिलहाल SDRF की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। डीएसपी मदन सिंह ने बताया की घटना से जुड़ी जानकारियाँ जुटाई जा रही हैं। वहीं, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने जानकारी दी है की जेपी डैम के ऊपर कुछ आग जैसा दिखने की सूचना मिली है, जिसके लिए वहाँ टीम हेलिकॉप्टर से भेजी गई है।

बताया जा रहा है की हेलिकॉप्टर  चार्ली एक्सरे कंपनी का था। खराब मौसम के चलते उड़ान की सेवाएँ बंद राखी गई थी। उत्तराखंड में पहले भी की बार ऐसे हादसे हो चुके हैं। 2023 से 2025 के बीच 6 हादसे हुए हैं, जबकि कितने लापता हुए उसकी आधिकारिक जानकारी भी नहीं है।

ये भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेट में रचा इतिहास, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में हासिल किया बड़ा मुकाम

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर