Friday, October 30, 2026

चाईबासा के छोटानागरा में पुलिस ने दो जिन्दा आईईडी किया बरामद

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहदा गांव में पुलिस एवं सीआरपीएफ 193 बटालियन के द्वारा चलाए गए सर्च अभियान के दौरान एक नाला के पास से दो जिंदा आईईडी बम बरामद किए गए हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोहरपुर डेविड ए डोडराय ने बताया गुरुवार को दो आईडी बम बरामद किए गए थे। जिसे बम निरोधक दस्ता द्वारा शुक्रवार को डिफ्यूज कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

आईईडी बम के बरामदगी के बाद उक्त क्षेत्र में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। बताया जाता है कि नक्सलियों द्वारा उक्त आईईडी एक नाले के पास सुरक्षा बलों को लक्षित कर लगाया गया था। उल्लेखनीय है कि सारंडा जंगल के इस क्षेत्र को नक्सली मुक्त घोषित कर दिया गया है, लेकिन नक्सलियों द्वारा पूर्व में सुरक्षा बलों को लक्षित कर लगाए गए आईईडी अभी भी बरामद हो रहे हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर