Saturday, October 31, 2026

मुंबई में दो भाइयों और बहन ने वीडियो रिकॉर्ड कर निगला जहर, कमरे से मिला शव

न्यूज़ डेस्क: महाराष्ट्र के पालघर जिले के पश्चिमी विरार स्थित ग्लोबल सिटी इलाके में एक किराए के फ्लैट के अंदर तीन अविवाहित सगे भाई-बहनों के शव संदिग्ध अवस्था में बरामद होने से सनसनी पैल गई है। मृतकों की पहचान 52 वर्षीय दिपेश मेहता, 50 वर्षीय कुमार मेहता और 48 वर्षीय खेवाना मेहता के रूप में हुई है। ये तीनों विरार पश्चिम के ग्लोबल सिटी स्थित ‘गार्डन एवेन्यू’ सोसाइटी के डी-विंग के फ्लैट नंबर 1203 में किराए पर रहते थे। पुलिस को आशंका है कि तीनों ने जहर खाकर अपनी जान दी है।

इसे भी पढ़ें : एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर पीएम मोदी के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद नागपुर में जीती कांग्रेस, कांग्रेस ने ये कहा

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के जब फ्लैट से तेज दुर्गंध आने लगी, तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। बोलिंज पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुवार को लगभग ढाई बजे जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर तीनों के शव सड़ी-गली हालत में पड़े मिले। पुलिस के मुताबिक, ये तीनों भाई-बहन साल 2025 से इस किराए के फ्लैट में रह रहे थे। इनमें से एक भाई पैरालिसिस की बीमारी से पीड़ित था, जबकि दूसरे भाई का कैंसर का इलाज चल रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवार भारी वित्तीय संकट और गंभीर बीमारियों से जूझ रहा था।

जान देने से पहले का वीडियो वायरल

बता दें कि खौफनाक कदम उठाने से पहले तीनों भाई-बहनों ने गुजराती भाषा में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और आर्थिक तंगी का दर्द बयां किया है। बोलिंज पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक प्रकाश कावले ने बताया कि ऐसा अनुमान है कि पुलिस के पहुंचने से 3-4 दिन पहले ही उनकी मौत हो चुकी होगी। फिलहाल तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

बहन से भी मांगे थे पैसे

गौरतलब है कि मामले में पुलिस ने मृतकों की एक अन्य बहन से संपर्क किया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके तीनों भाई-बहन बहुत बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहे थे और उन्होंने मदद के लिए उनसे भी पैसे मांगे थे। पुलिस फिलहाल मामले की हर एंगल से गहराई से जांच कर रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर