बिहार : बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम में अलग-अलग राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। भाजपा ने तीन सीटों पर कब्जा जमाया. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को एक-एक सीट मिली. जन सुराज के एक उम्मीदवार और दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की. इस तरह एनडीए ने आठ सीटों के परिणाम में कुल चार सीटों पर जीत दर्ज की है।
Highlights:
भाजपा को तीन सीटें, निर्दलीयों के खाते में दो
भाजपा आठ सीटों के नतीजों में तीन सीटों के साथ सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी रही. पार्टी को दरभंगा स्नातक, तिरहुत शिक्षक और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में सफलता मिली. जदयू और राजद ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की. दूसरी ओर, निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो सीटों पर जीत हासिल कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज के उम्मीदवार की जीत भी परिणाम का अहम हिस्सा रही.
भाजपा उम्मीदवार एन.के. यादव कोशी ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी जीत हासिल करने पर शीर्ष नेतृत्व, पार्टी और एनडीए का धन्यवाद जताया। उन्होंने कहा कि “जिन्होंने हम पर भरोसा जताया और हमारी जीत सुनिश्चित की, उनके लिए काम करना जारी रखेंगे। चाहे रोजगार के अवसर हों या कोई अन्य राजनीतिक या जनहित से जुड़ा काम, हम सभी के लिए काम करेंगे”।
जनसुराज ने ऊपरी सदन मे बनाई जगह
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने उम्मीदवार ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीतकर बिहार विधानसभा के ऊपरी सदन में भी अपनी जगह बना ली है। सुरेश प्रसाद राय ने कांग्रेस के मौजूदा MLC मदन मोहन झा को 324 वोटों से हराया है।
इन्हे भी पढ़े: ज्ञानेश कुमार को ‘पदमुक्त कर फांसी पर लटका देना चाहिए’, RJD MLA भाई वीरेंद्र का विवादित बयान
जीते हुवे उम्मीदवारों की सूची
- पटना शिक्षक: डॉ. संजीव कुमार (राजद)
- पटना स्नातक: नीरज कुमार (जदयू)
- दरभंगा शिक्षक: सुरेश राय (जन सुराज)
- दरभंगा स्नातक: सर्वेश कुमार (भाजपा)
- तिरहुत शिक्षक: डॉ. नरेंद्र सिंह (भाजपा)
- तिरहुत स्नातक: बंशीधर बृजवासी (निर्दलीय)
- सारण शिक्षक: राहुल राज (निर्दलीय)
- कोसी स्नातक: एनके यादव (भाजपा)

