Thursday, October 29, 2026

Jharkhand Medico City: परियोजना को मिली मंजूरी, 284 करोड़ रुपये से बनेगा यह प्रोजेक्ट

Jharkhand Medico City: झारखंड में बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में Jharkhand Medico City और  Medical Tourism Project के लिए 284 करोड़ 17 लाख 24 हजार 900 रुपये की मंजूरी दी गई। इस राशि से परियोजना का बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा।

कैबिनेट बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह पिछले दो वर्षों से इस परियोजना पर काम कर रहे हैं। उनके अनुसार, यह मुख्यमंत्री के विजन और सरकार की कोशिशों का नतीजा है।

इसे भी पढ़े: कांग्रेस की रैली सुपर फ्लॉप साबित होगी, देश की पुकार…कांग्रेस हटाओ, देश बचाओ : अशोक बड़ाईक

Jharkhand Medico City में ही हो सकेगा गंभीर बीमारियों का इलाज

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड में ही गंभीर बीमारियों के इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। अभी कैंसर, हृदय रोग और दिमाग से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए कई मरीजों को वेल्लोर, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे शहरों में जाना पड़ता है। मेडिको सिटी बनने से मरीजों को राज्य में ही बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद है। इससे दूसरे राज्यों पर निर्भरता भी कम हो सकती है।

Jharkhand Medico City: रोबोटिक सर्जरी और आधुनिक जांच की मिलेगी सुविधा

प्रस्तावित मेडिको सिटी में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां रोबोटिक सर्जरी, टेलीमेडिसिन, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं और आधुनिक जांच की व्यवस्था करने की योजना है। इसके अलावा गंभीर रूप से बीमार मरीजों की देखभाल के लिए भी जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस परियोजना का उद्देश्य झारखंड में इलाज की गुणवत्ता बेहतर करना और लोगों को आधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर