Wednesday, October 28, 2026

मेदिनीनगर में कोयल नदी में नहाने के दौरान डूबे दो बच्चे, एक का शव बरामद, एक अन्य की तलाश जारी

मेदिनीनगर : जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में गुरुवार को कोयल नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए. घटना कान्दू मोहल्ला के पास ज्योति आईटीआई की ओर स्थित नदी घाट की बताई जा रही है.हादसे के बाद दोनों बच्चे लापता हैं. उनकी तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: पलामू में फोन पर बात करने को लेकर पति से विवाद, जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे कान्दू मोहल्ला के रहने वाले हैं.बताया जा रहा है कि दोनों कोयल नदी में नहाने गए थे. इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई. नदी में दोनों बच्चों के डूबने की खबर से इलाके में चिंता का माहौल है.

फिलहाल एक बच्चे का शव रामजानकी मंदिर के समीप से बरामद कर लिया गया है. जबकि दूसरे की तलाश जारी है. हालांकि, दोनों बच्चों की पहचान, उम्र और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर