Wednesday, October 28, 2026

22 से 26 अक्टूबर तक 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता, 432 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर

रांची : झारखंड पुलिस की मेजबानी में गुरूवार 22 अक्टूबर से अखिल भारतीय पुलिस खेलकूद नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026 शुरू हो रही है। 26 अक्टूबर तक होटवार स्थित आर्चरी ग्राउंड, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों की कुल 29 टीमों के कुल 432 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और तीरंदाजी कौशल का प्रदर्शन करेंगे. 5 दिनों तक होने वाली इस प्रतियोगिता के दौरान कुल 37 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी.

इसे भी पढ़ें : JSSC CGL पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा, पटना के अपार्टमेंट में अभ्यर्थियों को रटवाए गए थे जवाब

साल 2013 और 2016 के बाद इस साल तीसरी बार झारखंड पुलिस इस राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी कर रही है. आयोजन को लेकर 16 समितियों और उप-समितियों का गठन किया गया है. 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार सुबह दस बजे बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे. प्रतियोगिता का समापन समारोह सोमवार, 26 अक्टूबर को दोपहर ढाई बजे बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, खेलगांव में ही आयोजित किया जाएगा. इसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे.

22 अक्टूबर: सुबह 10 बजे भव्य उद्घाटन समारोह, उद्घाटन के बाद रिकर्व पुरुष वर्ग की 70 मीटर और कंपाउंड महिला वर्ग की 50 मीटर स्पर्धाओं के लिए उपकरण जांच, आधिकारिक अभ्यास एवं मुकाबले.

23 अक्टूबर: रिकर्व महिला वर्ग की 70 मीटर, कंपाउंड पुरुष वर्ग की 50 मीटर तथा रिकर्व पुरुष एवं महिला वर्ग की 50 मीटर और 30 मीटर स्पर्धाएं.

24 अक्टूबर: इंडियन राउंड पुरुष एवं महिला वर्ग की 30 मीटर स्पर्धाएं तथा विभिन्न वर्गों के व्यक्तिगत एलिमिनेशन राउंड.

25 अक्टूबर: व्यक्तिगत स्पर्धाओं के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल एवं स्वर्ण-कांस्य पदक मुकाबले. साथ ही मिश्रित टीम स्पर्धाओं के एलिमिनेशन राउंड, सेमीफाइनल और पदक मुकाबले.

26 अक्टूबर: रिकर्व, कंपाउंड एवं इंडियन राउंड के पुरुष एवं महिला टीम वर्गों के एलिमिनेशन राउंड, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल तथा स्वर्ण-कांस्य पदक मुकाबले.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर