Wednesday, October 28, 2026

धनबाद के चांदमारी में लापता व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, दुर्घटना या हत्या की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस

धनबाद: धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी कोलियरी के समीप बुधवार को 40 वर्षीय कारू मांझी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कारू मंगलवार शाम शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। बुधवार को उनका शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक जोड़ा फाटक स्थित दरभंगिया बस्ती के रहने वाले थे।

इसे भी पढ़ें: JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में नया खुलासा, पटना के चर्चित इंस्टीट्यूट समेत कई अन्य से जुड़े तार

WhatsApp Image 2026 10 21 at 12.40.01 1

शव मिलने की सूचना पर धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। कुछ ही देर बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कारू मांझी के रूप में की। इस संबंध में थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि चांदमारी के समीप शव मिलने की सूचना मिली थी।

घटनास्थल पर पहुंचने पर मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। प्रथम दृष्टया गिरने से मौत होने की आशंका है। हालांकि, मौत के पीछे किसी अन्य घटना की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

WhatsApp Image 2026 10 21 at 12.40.01 2

वहीं, मृतक के भाई टिंकू मांझी ने बताया कि कारू मंगलवार शाम शौच के लिए घर से निकले थे। देर रात तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए थे। इसी बीच बुधवार को चांदमारी के पास उनका शव मिलने की सूचना मिली।

टिंकू मांझी के अनुसार, कारू पेशे से कारपेंटर थे और दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों ने किसी से दुश्मनी होने की बात से इनकार किया है। हालांकि, उन्होंने आशंका जताई कि उनके भाई के साथ कोई अनहोनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कारू मांझी की मौत दुर्घटना में हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर