Wednesday, October 28, 2026

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान टला बड़ा हादसा, बकरी बाजार पूजा पंडाल मेले में बीच हवा में टूटा वाशिंग मशीन झूला

रांची: राजधानी में दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है. इसी दौरान राजधानी रांची के प्रसिद्ध बकरी बाजार मेले में उस वक्त भारी अफरा-तफरी मच गई, जब मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र बना ‘वाशिंग मशीन’ स्टाइल झूला हवा में अचानक खतरनाक तरीके से लटक गया. मेले में घूम रहे लोगों और झूले पर सवार श्रद्धालुओं के लिए यह क्षण काफी खौफनाक रहा.

इसे भी पढ़ें : कोलकाता भगदड़: घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम सुवेंदु अधिकारी

झूले में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण वह हवा में ही खतरनाक तरीके से एक तरफ लटक गया. घटना के समय झूले पर कई लोग मौजूद थे. गनीमत यह रही कि झूले पर सवार लोगों ने समय रहते समझदारी दिखाई और कूदकर अपनी जान बचाई. इस सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया. राहत की बात यह है कि इस गंभीर घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन इसने मेले में किए गए सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. त्योहारों के सीजन में लगने वाले ऐसे बड़े मेलों में भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में झूलों की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों की अनदेखी लोगों की जिंदगी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है. इस घटना के बाद अब लोग मेले के आयोजकों और प्रशासन से सख्त सुरक्षा जांच और झूलों के फिटनेस सर्टिफिकेट की मांग कर रहे हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर