Wednesday, October 28, 2026

कोलकाता भगदड़: घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार रात भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए. घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुर्गा पूजा पंडालों में जाने के अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए. रविवार सुबह वे घायलों से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंचे. इससे पहले उन्होंने कालीघाट मंदिर में दर्शन किए. शाह दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं.

इसे भी पढ़ें : सौरव दास और आशुतोष रांका की 5 दिनों की न्यायिक हिरासत आज हो रही ख़त्म, कॉकरोच जनता पार्टी ने दी ये चेतावनी

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

इधर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवज़ा देने की घोषणा की है. उन्होंने यह भी कहा कि मृतकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी. वहीं, घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी और प्रत्येक घायल को पांच लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच कोलकाता हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश से कराने की बात कही है.

अब तक 7 की हुई गिरफ्तारी

इधर पुलिस ने इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में पूजा आयोजन समिति के सदस्य व पदाधिकारी भी शामिल हैं. कोलकाता पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. हादसे में 19 लोगों की मौत हुई थी. मामले की जांच जारी है. चश्मदीदों ने भारी बारिश और बेकाबू भीड़ को हादसे की बड़ी वजह बताया है.

वहीं कोलकाता पुलिस चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी है. कोलकाता पुलिस ने चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के मामले में आयोजकों और अन्य लोगों के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेकर FIR दर्ज की है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर