नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने कहा है कि सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार को रिहा नहीं किया जाता है, तो उन्हें हिरासत में रखने वाले अधिकारियों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी. सीजेपी ने कहा है इस मामले में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से भी सलाह ली है. बता दें कि सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) अदालत ने 14 अक्तूबर को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तहत तिहाड़ जेल भेजा था.
इसे भी पढ़ें : ध्रुव राठी ने लंदन में कथित वोट चोरी के मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन, ब्रिटिश सांसद ने सीजेपी और SIR पर ये कहा
सीजेपी ने शनिवार को एक्स पर लिखा, “हमने कपिल सिब्बल से सलाह ली है. अगर कल तक आशु और सौरव को रिहा नहीं किया जाता है, तो हम उन सभी लोगों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने जानबूझकर उन्हें ग़ैरक़ानूनी हिरासत में रखे जाने को जारी रखा है. ख़ासकर तब, जब उन्होंने न तो कोई अपराध किया है और न ही उन पर किसी अपराध का आरोप लगाया गया है.”
सीजेपी ने लिखा, “उन्हें जेल में रखने के लिए जानबूझकर देरी करने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा.”

