Wednesday, October 28, 2026

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 12 की मौत व 40 अन्य घायल

न्यूज डेस्क : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार देर रात  शीतला माता मंदिर के पास हुए एक हादसे में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य लोग घायल हो गए। घटना के समय बड़ी संख्य में श्रद्धालु पूजा और माता के दर्शन करने को जमा थे, जब रात्रि लगभग 1:30 बजे यह हादसा हुआ।

ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि अब तक 39 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें से 12 की मौत हो चुकी है। 5-6 लोगों की हालत काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि धान से लदा एक ट्रक पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर अचानक बेकाबू हो गया। ट्रक नीचे की ओर आया और मंदिर की बाहरी दीवार व गेट से जा टकराया। सड़क पर मौजूद श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए। मौके पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर