Thursday, October 29, 2026

एशियन पैरा गेम्स 2026: पहले दिन भारत ने चार गोल्ड समेत जीते 11 मेडल

खेल डेस्क : जापान के आइची-नागोया में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 के पहले दिन भारत ने अच्छी शुरुआत की. प्रतियोगिता के पहले दिन भारत ने चार गोल्ड, पांच सिल्वर और दो ब्रॉन्ज़ समेत कुल 11 मेडल जीते. इसके साथ ही भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर है.

इसे भी पढ़ें: सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी, CJP ने ये कहा

WhatsApp Image 2026 10 19 at 22.38.41

दो बार के पैरालंपिक सिल्वर मेडल विजेता निशाद कुमार ने सोमवार को पुरुषों की टी47 लॉन्ग जंप में गोल्ड मेडल जीता. इस स्पर्धा में अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए निशाद ने 7.11 मीटर की छलांग लगाई. पैरा शूटिंग में मोना अग्रवाल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 (आर2) स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने 250.0 अंक हासिल कर एशियन पैरा गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाया.

भारत की अवनी लेखरा ने 249.6 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता. इस तरह भारत ने इस स्पर्धा में पहले और दूसरे स्थान पर कब्ज़ा किया. पैरा तीरंदाज़ी में भी भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया. शीतल देवी और तोमन कुमार की जोड़ी ने मिक्स्ड टीम कंपाउंड रैंकिंग राउंड में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर