Thursday, October 29, 2026

पुलिस की सख़्ती के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर विभिन्न महिला संगठनों का प्रदर्शन

नई दिल्ली : चुनाव आयोग को लेकर हुए प्रदर्शनों में पुलिस की सख़्ती के ख़िलाफ़ कई महिला संगठनों ने मार्च निकालते हुए दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर पर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने हाल के दिनों में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर हुए प्रदर्शनों के दौरान महिलाओं के साथ कथित यौन हिंसा और पुलिस की सख्ती के ख़िलाफ़ विरोध जताया. साथ ही प्रदर्शनकारियों ने दोषी अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की.

इसे भी पढ़ें: Greater Noida: पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत, आखिरी रात में क्या हुआ था? जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Image 2026 10 17 at 15.35.14

इस मार्च में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक विमेन्स एसोसिएशन (एआईडीडब्ल्यूए), नेशनल फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडियन विमेन (एनएफ़आईडब्ल्यू), ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव विमेन्स एसोसिएशन (एआईपीडब्ल्यूए) और अलीफ़ा समेत कई महिला संगठन शामिल हुए. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की नेता एनी राजा ने कहा कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के ख़िलाफ़ यह प्रदर्शन एसआईआर के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफ़े की मांग से भी जुड़ा है.

उन्होंने कहा, “हम इस प्रदर्शन में इसलिए शामिल हैं क्योंकि कई मायनों में वोट चोरी महिलाओं पर सबसे बड़ा हमला है. हम हर दिन यहां प्रदर्शन कर रहे थे और एसआईआर को रद्द करने के साथ-साथ मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे.” एनी राजा ने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शनों में शामिल महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है, ताकि उन्हें चुप कराया जा सके और सार्वजनिक जगहों पर अपनी बात रखने से रोका जा सके.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर