Thursday, October 29, 2026

न्यूज़ीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, गिल के साथ श्रेयस अय्यर को भी मिली कमान

मुंबई: भारतीय पुरुष चयन समिति ने न्यूज़ीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान कर दिया है. टी20 सिरीज़ पूरी होने के बाद भारत न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा. पांच मैचों की वनडे सिरीज़ 4 नवंबर से 15 नवंबर के बीच खेली जाएगी.

वहीं पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर से वेलिंगटन में और दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. ख़ास बात ये है कि वनडे सिरीज़ में टीम मैनेजमेंट ने दो कप्तानों को आज़माने का फ़ैसला किया है. पहले तीन वनडे मैचों में शुभमन गिल कप्तानी की कमान संभालेंगे, जबकि बाक़ी दो वनडे में श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे.

इसे भी पढ़ें : Obsession OTT Release: 4 हजार करोड़ की हॉरर फिल्म अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानिए कब और कहां देख पाएंगे

पहले तीन वनडे के लिए भारत की टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव.

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औक़िब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.

टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर