Thursday, October 29, 2026

व्यवसायी बिहारी लाल चौधरी हत्याकांड का शूटर और राम प्रताप हत्याकांड का आरोपी शंकर डे पुलिस मुठभेड़ में घायल

धनबाद : धनबाद में कुख्यात अपराधी शंकर डे उर्फ शंकर महतो और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में दो गोलियां लगी हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: स्पेशल ब्रांच के 174 दारोगाओं को जिला पुलिस कैडर में शामिल करने की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट में निष्पादित

WhatsApp Image 2026 10 14 at 09.24.52

पुलिस के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित सुभाषपल्ली निवासी शंकर डे की तलाश गोंदूडीह से लापता राम प्रताप की हत्या के मामले में की जा रही थी। वह धनबाद के चर्चित कपड़ा व्यवसायी बिहारी लाल चौधरी हत्याकांड में भी शूटर के तौर पर शामिल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शंकर डे को मैथन क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। मंगलवार रात उसे घटनास्थल की निशानदेही और हथियार बरामदगी के लिए मनियाडीह ले जाया गया। इसी दौरान आरोपी ने एक एएसआई की कमर से पिस्टल छीनकर पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में दो गोलियां लगीं।

WhatsApp Image 2026 10 14 at 09.24.59

पुलिस का कहना है कि आरोपी की निशानदेही पर राम प्रताप की हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया गया है। पूछताछ में शंकर ने राम प्रताप की हत्या कर शव मनियाडीह इलाके में फेंकने की बात स्वीकार की। बाद में बरामद अज्ञात शव की पहचान राम प्रताप के रूप में की गई।

पुलिस के अनुसार, राम प्रताप और शंकर डे कथित तौर पर साथ मिलकर लूटपाट करते थे। लूट की रकम के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में शंकर ने राम प्रताप की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि 17 जुलाई को वह राम प्रताप को मनियाडीह के नवादा जंगल ले गया, जहां उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर