नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2029 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत मिलेगा, जबकि कांग्रेस को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ेगा. मंगलवार को दिल्ली में समाचार एजेंसी से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी और उनके सहयोगियों को 2029 में करारी हार के लिए तैयार रहना चाहिए.
इसे भी पढ़ें : बिहार के वैशाली में भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 मासूमों की मौत
उन्होंने दावा किया कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और एनडीए के साथ मज़बूती से खड़ी है. उन्होंने कहा, “मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि इस देश की जनता एसआईआर के नाम पर घुसपैठियों को बचाने की आपकी रणनीति को पूरी तरह समझ चुकी है और अब आपके बहकावे में नहीं आएगी.”
“मैं राहुल गांधी और उनके सहयोगियों से यह भी कहना चाहता हूं कि वे 2029 में करारी हार के लिए तैयार रहें. 2029 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत मिलने जा रहा है, जबकि कांग्रेस को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ेगा.”
शाह ने त्रिपुरा, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल और असम की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा के कमल निशान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के पक्ष में अपना समर्थन दिया है. अमित शाह ने कहा कि इन राज्यों के चुनावी नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देश की जनता बीजेपी और एनडीए के साथ है.

