Wednesday, October 28, 2026

गिरिडीह : बर्थ डे मनाकर लौट रहे युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर ही दोनों की हुई मौत, पांच घंटा जाम रहा हाइवे

गिरिडीह : दोस्त का बर्थ डे मनाकर लौट रहें दो युवकों को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गई. जिनकी मौत हुई है उनमें मुफ्फसिल थाना इलाके के बदडीहा निवासी 22 वर्षीय सूरज तुरी तथा तुलसी दास था. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने गिरिडीह-रांची पथ को जाम कर दिया.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur में खाद्य विभाग की 2 जगह जांच, मेगा मार्ट के चावल में मिला कीड़ा

सूचना डीसी रामनिवास यादव के साथ एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली. इसके बाद घटनास्थल पर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, सीओ जीतेन्द्र प्रसाद, नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार, पीरटांड थाना प्रभारी जीतेन्द्र सिंह के साथ साथ अवर निरीक्षक विवेक माधुरी, संजय कुमार, सत्येंद्र पाल को भेजा गया. अधिकारियों ने काफी देर तक लोगों को समझाया. मुआवजा का भरोसा दिया गया,साथ ही साथ फरार वाहन को पकड़ने का भी भरोसा दिया गया जिसके बाद सुबह तीन बजे जाम हटा.

घटना को लेकर मृतक सूरज तुरी के पिता प्रकाश तुरी ने बताया कि उसका बेटा दूसरे प्रदेश में काम करता था. चंद महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी तो उसे काम के लिए प्रदेश नहीं भेजा गया था. इस बीच सोमवार को वह अपने दोस्त तुलसी दास के साथ एक अन्य दोस्त का जन्मदिन मनाने गया था. वहां से वापस वह बाइक पर सवार होकर तुलसी के साथ लौट रहा था कि ऐसा हादसा हो गया. बताया कि घटना काफी दर्दनाक है.

बताया कि घटना में जहां दोनों मृतकों का हाथ भी कट गया. वहीं मालवाहक के धक्के से बाइक पचास मीटर दूर जा गिरी. मृतक के पिता प्रकाश तुरी का कहना है कि घटना के बाद लोग सड़क पर थे.. इस दौरान एक मंत्री का वाहन गुजरा. वाहन को नहीं रोका गया.. कहा कि उसकी पहली मांग अज्ञात वाहन को खोजना है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर