Wednesday, October 28, 2026

धनबाद : DC SSP ने दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण, सड़कों की मरम्मत एवं लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

धनबाद : उपायुक्त आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर रविवार देर शाम केंदुआडीह, गया पुल, पम्पू तालाब, गोल बिल्डिंग, बलियापुर चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों की स्थिति, नालियों की व्यवस्था, साफ-सफाई एवं लाइटिंग व्यवस्था का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कांग्रेसी सांसदों, विधायकों व वरीय नेताओं समेत विपक्षी इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज

WhatsApp Image 2026 10 11 at 21.26.11

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में काफी भीड़ रहती है। ऐसे में आमजनों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम, आरसीडी, अंचल अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ निरीक्षण का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अगले 3 से 5 दिनों के भीतर सभी प्रमुख सड़कों को, जहां तक संभव हो, मोटरेबल बनाया जाए। जिन सड़कों पर बिटुमिनस कार्य संभव है, वहां इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। वहीं, जिन स्थानों पर तत्काल स्थायी मरम्मत संभव नहीं है, वहां दीपावली एवं छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित की जा रही है।

लाइट व्यवस्था के संबंध में उपायुक्त ने बताया कि दुर्गा पूजा को देखते हुए नगर निगम द्वारा विभिन्न स्थानों पर वार्ड पार्षदों की अनुशंसा के आधार पर 15 से 20 अतिरिक्त लाइटें उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक स्थानों पर पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित की जाए।

केंदुआडीह सड़क पर विशेष निगरानी

WhatsApp Image 2026 10 11 at 21.26.11 1

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने केंदुआडीह सड़क की स्थिति का भी जायजा लिया। सड़क पर दरारें दिखाई देने तथा संबंधित क्षेत्र में गैस रिसाव की स्थिति को देखते हुए उन्होंने बताया कि फिलहाल वहां बालू भराई सहित आवश्यक अस्थायी कार्य किया जा रहा है। दुर्गा पूजा तक सड़क को अस्थायी रूप से चालू करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि इसके बाद स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा किया कि फिलहाल उक्त सड़क पर केवल छोटे वाहनों के परिचालन की अनुमति रहेगी। सड़क के डेंजर जोन में होने के कारण वहां लगातार निगरानी रखी जाएगी। लगभग एक माह तक स्थिति का अवलोकन करने के बाद ही यह निर्णय लिया जाएगा कि भविष्य में इस सड़क पर वाहनों का परिचालन किस प्रकार जारी रखा जा सकता है।

उपायुक्त ने आमजनों से अपील की कि वे उक्त सड़क को फिलहाल अस्थायी रूप से ही उपयोग में लें तथा वहां किसी प्रकार का स्थायी निर्माण या अन्य गतिविधि न करें, जिससे सुरक्षा संबंधी जोखिम उत्पन्न हो।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न स्थानों पर पाई गई कमियों को जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान आमजनों की सुविधा, सुगम यातायात एवं सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।

वहीं ​दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आवागमन को ध्यान में रखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने यातायात सुगमता और चाक-चौबंद कानून व्यवस्था के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, कार्यपालक अभियंता सड़क निर्माण विभाग मिथिलेश कुमार, आरसीडी की टीम, अंचल अधिकारी तथा पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर