बोकारो: चंदनक्यारी के सियालजोड़ी थाना अंतर्गत वेदांत इलेक्ट्रो स्टील में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-1 में काम करने के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों की मौत गैस की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इसे भी पढ़ें: दुमका के काठीकुंड में नाबालिग छात्रा संग दुष्कर्म के बाद हत्या कर झाड़ी में फेंका शव, आक्रोशित लोगों ने जाम किया सड़क
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
मृतकों की पहचान सोहन महतो, हजारीबाग निवासी और समीर अंसारी, धनबाद निवासी के रूप में हुई है. कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मृतकों में एक कंपनी का कर्मचारी और दूसरा बिजनेस पार्टनर का श्रमिक था. गैस के संपर्क में आने के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. कल की इस घटना के बाद मजदूर और मजदूर के परिजनों में आक्रोश है. परिजन कंपनी के द्वारा सेफ्टी को लेकर लापरवाही भारत में का आरोप लगा रहे हैं.
इधर, घटना को लेकर ESL स्टील लिमिटेड ने गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है. कंपनी ने कहा है कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और सहयोग दिया जा रहा है. साथ ही, कंपनी ने घटना की स्वतंत्र जांच कराने और जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कदम उठाने की बात कही है. हालांकि, गैस के संपर्क में आने की परिस्थितियां क्या थीं और हादसा कैसे हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

