Wednesday, October 28, 2026

दुमका में दुर्गा पूजा में सफाई व्यवस्था बेहतर करने की तैयारी में नगर पंचायत बासुकीनाथ, वार्डों में लगा है कचरों का अंबार

दुमका : जिले में दुर्गा पूजा में सफाई व्यवस्था सुधार पाएगी नगर पंचायत बासुकीनाथ सभी वार्डों में कचरो का अंबार लगा है। नगर पंचायत बासुकीनाथ सफाई व्यवस्था को लेकर पानी की तरह पैसे को बहाती है लेकिन उसका परिणाम उसके विपरीत आता है। मामला दुर्गा पूजा शेष एक दिन बचे हैं ऐसे में पूरे नगर पंचायत में कचरो का अंबार लगा है।

इसे भी पढ़ें : Mahalaya: पितरों के लिए खास दिन, जानें ये 5 जरूरी बातें और पूजा का महत्व

श्रावणी मेले में हुआ खर्च

श्रावणी मेला की बात कर ले तो टेंडर के माध्यम से एक करोड़ चार लाख 24 हजार 818 रुपए और भादो में 23 लाख 94 हजार 531 रुपए में टेंडर किया गया यह दो महीने सफाई करने में नगर पंचायत बासुकीनाथ खर्च किए हैं। 2 महीने बीतने के बाद नगर पंचायत बासुकीनाथ के लोगों ने खासी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

नगर पंचायत बासुकीनाथ के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले पीयूष झा ने कहा कि सफाई व्यवस्था ऐसी चरमराई है जैसे इसको देखने वाला कोई नहीं कई बार कॉल करने के बाद सप्ताह में एक या दो बार कचरा उठाओ होता है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए कोई टोल फ्री नंबर होना चाहिए जिस पर कॉल कर सूचना दे पाए और समस्या का समाधान हो पाया।

लोगों में काफी नाराजगी

इस वार्ड के रहने वाले अनुराग तिवारी ने कहा कि कचरा के ढेर से दुर्गंध आने लगा कई बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षद को कॉल किया समस्या का समाधान बिल्कुल नहीं हो पाया मजबूरन इस कुव्यवस्था में रहने को मजबूर हो जाते हैं।
नगर पंचायत बासुकीनाथ के नगर वासी और समाजसेवी मनोरमा देवी ने नगर पंचायत के संवेदक और नगर पंचायत की व्यवस्था से काफी नाराज होते हुए।

उन्होंने कहा कि ना चाहते हुए भी व्हाट्सएप और कॉल के माध्यम से नगर पंचायत के अधिकारी और जनप्रतिनिधि को परेशान करना पड़ता है। कारण जानकर हम भी अचंभित हो गए उन्होंने कहा कि कई सप्ताह का कचरा बोरा में भरकर रखना पड़ता है जब सफाई करने वाले कर्मी पहुंचते हैं तो आग्रह कर उनको कई सप्ताह का कचरा देना पड़ता है।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने ये कहा

पूरे मसले पर बात करने के लिए संवाददाता नगर पंचायत अधिकारी के पास पहुंचे लेकिन जिला में बैठक होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो पाया। तब जाकर जनता के चुने जनप्रतिनिधि यानी नगर पंचायत बासुकीनाथ के अध्यक्ष वीणा देवी से जानकारी लेनी चाहिए। तो उन्होंने जनता को ही कटघरे में खड़ा कर दिया उनका कहना था मोटे रकम लेकर दुकान तो किराए पर दे देते हैं लेकिन किराएदार अपने कचरे को सडको पर ही फेंक कर चले जाते हैं। तो उनसे पूछा गया अगर किसी को परेशानी हो तो कैसे आपको जानकारी दें।

उन्होंने कहा कि जनता मुझे लिखित सूचना देगी तभी समस्या का समाधान कर पाएंगे। उन्होंने नगर पंचायत में में पावर यानी मजदूर की कमी भी बताया अब देखना होगा कब तक सफाई कर्मी नगर पंचायत पर्याप्त व्यवस्था में कर पाती है और कब तक नगर पंचायत को स्वच्छ कर पाते हैं।

बासुकीनाथ को लेकर उठे सवाल

जिस नगर पंचायत बासुकीनाथ की बात कर रहे हैं यह बाबा बासुकीनाथ यानी पर्यटक स्थल भी है ऐसे में ऐसी व्यवस्था क्या होनी चाहिए। क्या आने वाले श्रद्धालु बासुकीनाथ से क्या संदेश लेकर जाएंगे। जब श्रावणी मेला और भादो मेला में टेंडर प्रक्रिया से सफाई किया जा रहा था तो नगर पंचायत के अधिकारी और जनता से चुने गए जनप्रतिनिधि भगवान भरोसे सफाई व्यवस्था सोच कर सोए हुए थे। आपको बता दें कि सफाई कर वसूली के नाम पर 500 से ₹1200 लगने वाले दुकानदारों से वसूली नगर पंचायत करती है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर