न्यूज डेस्क: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ़ साइंसेज ने 2026 के फिज़िक्स (भौतिकी) के नोबेल पुरस्कार के लिए फ्रांसिस हेलज़ेन को चुने जाने की घोषणा की है. उन्हें आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्ज़र्वेटरी में निर्णायक योगदान देने और खगोलीय स्रोतों से आने वाले उच्च-ऊर्जा न्यूट्रिनो की खोज के लिए यह सम्मान दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : ऑप्टोजेनेटिक्स की खोज पर तीन वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार 2026
नोबेल समिति के अध्यक्ष मार्क पीयर्स ने फ्रांसिस हेलज़ेन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने रिसर्चर्स और इंजीनियरों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम का नेतृत्व किया, जिसने वैज्ञानिकों को एक शानदार उपकरण उपलब्ध कराया. पीयर्स के अनुसार, हेलज़ेन की दृढ़ता और वैज्ञानिक नज़रिये ने खगोल विज्ञान के एक नए युग की नींव रखी है.


