Wednesday, October 7, 2026

महिला सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं का प्रदर्शन जारी, छात्राओं ने ये कहा

नई दिल्ली: मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं ने महिला सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली के दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस मेट्रो स्टेशन के पास प्रदर्शन किया. हाल ही में आस्था कुंज पार्क में गैंगरेप का मामला सामने आया था. इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया.

इसे भी पढ़ें : चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च करने व राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने पर अभिजीत दीपके और बीजेपी ने ये कहा

इससे पहले भी लेडी श्रीराम कॉलेज, जीसस एंड मैरी कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज समेत दिल्ली के कई कॉलेजों के बाहर छात्र-छात्राएं यौन हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर प्रदर्शन कर चुके हैं. मंगलवार को साउथ कैंपस में भी विभिन्न कॉलेजों की छात्राएं एकजुट हुईं और सुरक्षित माहौल की मांग की.

प्रदर्शन में मैत्रेयी कॉलेज, गार्गी कॉलेज, हंसराज कॉलेज और जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत कई कॉलेजों की छात्राएं शामिल हुईं. प्रदर्शन में शामिल लोगों के मुताबिक, यह प्रदर्शन स्वतंत्र रूप से आयोजित किया गया था. हालांकि, इसमें छात्र संगठन आइसा, एसएफआई और केवाईएस से जुड़े छात्र भी शामिल हुए.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर