Tuesday, October 6, 2026

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग पर बोली कांग्रेस, हरदीप पुरी इस्तीफा देंगे

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि अगर जरा भी नैतिकता बची हो, तो आज सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए. प्रमोद तिवारी ने कहा, “अपने पद और संस्थान की गरिमा बनाए रखने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए. अगर वे इस्तीफ़ा नहीं देते हैं, तो हम कल शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे.”

इसे भी पढ़ें : ‘फॉर्म-6 में कॉमा, फुल स्टॉप तक नहीं बदला’, EC ने राहुल के पोस्ट का किया फैक्ट चेक, बताया- भ्रामक

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलेगी और पूरी उम्मीद है कि प्रदर्शनकारियों को निर्धारित स्थान तक शांतिपूर्वक जाने की अनुमति मिलेगी. तिवारी ने कहा, “अगर सांसदों को ही खतरा माना जा रहा है, तो फिर देश की स्थिति के बारे में क्या कहा जाए. मुझे पूरी उम्मीद है कि हमें कल आगे बढ़ने की अनुमति मिलेगी.”

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए इस्तेमाल होने वाले फ़ॉर्म 6 को लेकर अहम टिप्पणी की है. बार एंड बेंच और लाइव लॉ के मुताबिक़ चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इंडिया(सीजेआई) सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान कहा कि, ‘सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म-6 के किसी संशोधित रूप को मंज़ूरी नहीं दी थी.’ उन्होंने कहा, “किसी भी मोडीफ़ाइड फ़ॉर्म-6 को हमने मंज़ूर नहीं किया है. यह साफ़ है.”

मंत्री हरदीप सिंह का नाम नहीं

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है. बीजेपी ने सोमवार को प्रेस रिलीज़ जारी कर इसकी जानकारी दी. बीजेपी ने जो सूची जारी की है, उसके मुताबिक, उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया गया.

इन सीटों पर 16 अक्तूबर को राज्यसभा चुनाव होने वाले हैं. लेकिन बीजेपी ने जो लिस्ट जारी की है उनमें कई मौजूदा बीजेपी सांसद को दोबारा टिकट नहीं दिया गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर