नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा कि सरकार उन्हें, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, रत्ना सिंह और पार्टी के अन्य नेताओं को गिरफ़्तार करने की योजना बना रही है. सौरव दास ने ये आशंका रविवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जाहिर की है.
Highlights:
इसे भी पढ़ें: ‘फॉर्म-6 में कॉमा, फुल स्टॉप तक नहीं बदला’, EC ने राहुल के पोस्ट का किया फैक्ट चेक, बताया- भ्रामक
सौरव दास ने लिखा, “सरकार मुझे, अभिजीत, आशुतोष, रत्ना और कॉकरोच जनता पार्टी के दूसरे नेताओं को गिरफ़्तार करने की योजना बना रही है.” “अगर सरकार को लगता है कि इस तरह की तानाशाही कार्रवाई काम करेगी, तो वह ग़लत सोच रही है! युवाओं की पीढ़ी जाग चुकी है. हम सभी से अपील करते हैं कि हम हों या न हों, अपने अधिकारों और भविष्य के लिए लड़ाई जारी रखें.”
10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान
सीजेपी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने इस पोस्ट को कोट करते हुए लिखा, “कितनो को अरेस्ट करेंगे अमित शाह? 10 अक्तूबर को पूरा देश आ रहा है.” मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर सीजेपी ने 10 अक्तूबर के लिए दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इसको लेकर अनुमति नहीं दी है.
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने भी कुछ ऐसी ही आशंका ज़ाहिर करते हुए एक्स पर लिखा, “केंद्र सरकार कुछ बड़ा प्लान कर रही है.” उन्होंने सोमवार को दोपहर 12 बजे आप के सभी जिला अध्यक्षों, विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों और वार्ड प्रभारियों की मीटिंग बुलाई है. शाम तीन बजे सभी विधायकों और पार्षदों की बैठक बुलाई है.


