Tuesday, October 6, 2026

कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े समेत ये तीन मांगें रखीं, खड़गे बोले- इन पर कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमुख मांगें सामने रखी हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के लिए ये तीनों मांगें ‘नॉन-नेगोशिएबल’ हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “कांग्रेस पार्टी की 3 मांगें नॉन-नेगोशिएबल हैं. पहली, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा. दूसरी, एसआईआर को रद्द करना. तीसरी, बैलट पेपर पर चुनाव कराना.”

इसे भी पढ़ें : दिल्ली दंगों पर हाई कोर्ट: सोनिया, अनुराग और कपिल समेत नेताओं के ख़िलाफ़ एफ़आईआर की मांग ख़ारिज

“देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता और इंडिया गठबंधन के साथी इन तीन मुद्दों को लेकर सड़कों पर हैं. जो भी सिविल सोसायटी मेंबर और युवा संगठन इन मुद्दों पर देश में जगह-जगह संघर्ष कर रहे हैं, हम उनके साथ हैं.” खड़गे ने लिखा, “दूसरी ओर बीजेपी ने दिल्ली में महिला पत्रकारों का उत्पीड़न किया, वो बेहद निंदनीय है. तानाशाह बहुत घबराया हुआ है, ध्यान भटकाने के एक और अध्याय के लिए तैयार रहिए.”

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बयान

इधर दोपहर बाद सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानेश कुमार के मामले पर हुई सुनवाई के बाद कांग्रेस ने इस मामले पर फिर अपना पक्ष रखा. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए इस्तेमाल होने वाले फ़ॉर्म 6 को लेकर अहम टिप्पणी की है. बार एंड बेंच और लाइव लॉ के मुताबिक़ चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इंडिया(सीजेआई) सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान कहा कि, ‘सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म-6 के किसी संशोधित रूप को मंज़ूरी नहीं दी थी.’ उन्होंने कहा, “किसी भी मोडीफ़ाइड फ़ॉर्म-6 को हमने मंज़ूर नहीं किया है. यह साफ़ है.”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि अगर जरा भी नैतिकता बची हो, तो आज सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए.

प्रमोद तिवारी ने कहा, “अपने पद और संस्थान की गरिमा बनाए रखने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए. अगर वे इस्तीफ़ा नहीं देते हैं, तो हम कल शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलेगी और पूरी उम्मीद है कि प्रदर्शनकारियों को निर्धारित स्थान तक शांतिपूर्वक जाने की अनुमति मिलेगी. तिवारी ने कहा, “अगर सांसदों को ही खतरा माना जा रहा है, तो फिर देश की स्थिति के बारे में क्या कहा जाए. मुझे पूरी उम्मीद है कि हमें कल आगे बढ़ने की अनुमति मिलेगी.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर