Tuesday, October 6, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की स्वर्गीय पुत्री तृषा सिंह के द्वादशा कार्यक्रम एवं ब्रह्मभोज में शामिल होकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन आज स्मार्ट सिटी, रांची स्थित आवास पर पहुंचकर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की स्वर्गीय पुत्री तृषा सिंह के द्वादशा कार्यक्रम एवं ब्रह्मभोज में शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वर्गीय तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़ें : रांची के बेड़ो प्रखंड कार्यालय में जनजाति संवाद कार्यक्रम आयोजित, डॉ. आशा लकड़ा हुईं शामिल

WhatsApp Image 2026 10 05 at 18.15.47

इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्वर्गीय तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से स्वर्गीय तृषा सिंह की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस मौके पर राज्य सरकार के अन्य मंत्रीगण, विधायकगण एवं गणमान्य लोगों ने भी स्वर्गीय तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर