Tuesday, October 6, 2026

रांची के बेड़ो प्रखंड कार्यालय में जनजाति संवाद कार्यक्रम आयोजित, डॉ. आशा लकड़ा हुईं शामिल

रांची : बेड़ो प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को जनजाति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुईं। कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय समुदाय से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया गया। कार्यक्रम से पूर्व भाजपा मंडल बेड़ो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. आशा लकड़ा का भव्य स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: HEC क्षेत्र की बस्तियों को बचाने के लिए सड़क पर उतर लोग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

इसके बाद सभागार में आयोजित जनजाति संवाद कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। जनजाति संवाद के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने जनजातीय समुदाय से जुड़े विषयों को लेकर अपनी बातें एवं समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में बेड़ो अंचलाधिकारी कुंवर सिंह, प्रखंड प्रमुख विनीता कच्छप, मुखिया सुशांति भगत, लक्ष्मी कोया, कुवारी खलखो, जतरू उरांव, पंचायत समिति सदस्य राखी भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह, अंजली कच्छप, भीखा उरांव, पूर्व उपप्रमुख धनंजय कुमार राय, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष सुका उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा आनंद साहु, मनोज साहु, आलोक मिश्रा, प्रीत सेठ, आदित्य ताम्रकार, नारायण महली, अभिलाष भगत समेत प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं दर्जनों ग्रामीण कार्यक्रम में मौजूद रहे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर