Tuesday, October 6, 2026

रांची: भगवान बिरसा जैविक उद्यान में वन्यप्राणी सप्ताह 2026 के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रांची: भगवान बिरसा जैविक उद्यान, ओरमांझी में वन्यप्राणी सप्ताह 2026 का आयोजन 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों के साथ किया जा रहा है। सप्ताह के दौरान वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता तथा जैव विविधता के महत्व को लेकर आमजन एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: JPSC JSSC Reform मंच की झारखंड सरकार से अपील, 7 अक्टूबर की सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में मजबूती से रखे पक्ष

WhatsApp Image 2026 10 05 at 18.26.15

वन्यप्राणी सप्ताह के प्रथम दिन 02 अक्टूबर को पशुपालकों एवं जैविक उद्यान के कर्मचारियों की सहभागिता से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी का शुभारंभ जैविक उद्यान के निदेशक श्री जब्बर सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रभात फेरी जैविक उद्यान के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर ब्लॉक चौक तक निकाली गई। इस दौरान वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

03 अक्टूबर को जैविक उद्यान परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में प्रभात खबर की टीम ने भी सहभागिता की। साथ ही कैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों के साथ मिलकर पूरे जैविक उद्यान परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

04 अक्टूबर को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया तथा इसके विकल्प के रूप में पेपर बैग के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया।

05 अक्टूबर को जैविक उद्यान के कर्मचारियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वन्यप्राणी, पर्यावरण, जैव विविधता एवं वन्यप्राणी संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे गए। इसका उद्देश्य कर्मचारियों के ज्ञान एवं जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

06 अक्टूबर को “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान बिरसा जैविक उद्यान परिसर में 100 से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा।

07 अक्टूबर को ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को वन, वन्यप्राणी, पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जाएगा।

वन्यप्राणी सप्ताह के दौरान आयोजित इन सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन में सहायक वन संरक्षक अशोक कुमार सिंह, वनक्षेत्र पदाधिकारी गायत्री देवी, जीव वैज्ञानिक विवेकानंद कुमार एवं पार्थ सारथी मंडल, वनरक्षियों राकेश अवस्थी, ललन कुमार एवं मनीता कच्छप तथा कार्यालय प्रबंधन से जुड़े आसिफ खान, आशाराम, विलियम, अशोक, हरिशंकर एवं जूना मुंडा सहित अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हो रहा है।

भगवान बिरसा जैविक उद्यान में आयोजित वन्यप्राणी सप्ताह 2026 का उद्देश्य वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति आमजन, विद्यार्थियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों में जागरूकता बढ़ाना तथा वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता एवं संरक्षण भावना को प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर जैविक उद्यान के निदेशक जब्बर सिंह ने कहा कि, “वन्यप्राणी सप्ताह के दौरान आयोजित किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों में लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिल रही है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में वन्यप्राणियों के प्रति लगाव एवं संवेदनशीलता को बढ़ावा मिल रहा है। इस प्रकार के आयोजन लोगों और वन्यजीवों के बीच मजबूत जुड़ाव तथा सह-अस्तित्व की भावना को और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

भगवान बिरसा जैविक उद्यान में 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे वन्यप्राणी सप्ताह के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए वन्यप्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर