Monday, October 5, 2026

रांची : पुलिस ने सेक्स रैकेट की आशंका पर होटल में की छापेमारी, आधा दर्जन युवतियों समेत 8 युवक हिरासत में

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रांची पुलिस ने शनिवार देर रात ताबड़तोड़ कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने कचहरी चौक के CORINTHIA होटल में भी छापेमारी की, जिसे लेकर होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल में कथित सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए आधा दर्जन युवतियों समेत 8 युवकों को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि सेक्स रैकेट में ये सभी शामिल थे या नहीं।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Weather: गरज-चमक, बिजली और तेज हवा का असर, कई जिलों में येलो अलर्ट

इधर कोतवाली एएसपी व सिटी डीएसपी सहित कई थाना प्रभारी की मौजूदगी में पुलिस ने होटल मैनेजर और स्टाफ से भी सघन पूछताछ की है, लेकिन उनसे भी पुलिस को कोई ठोस जवाब नहीं मिल पाया है। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में होटल में युवतियों से डांस कराने और कथित तौर पर ग्राहकों को कमरों तक पहुंचाए जाने की जानकारी सामने आई है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस पूरी गतिविधि के लिए पैसों का लेन-देन किस तरह किया जाता था.

जांच के दायरे में कथित तौर पर 4 हजार से 10 हजार रुपये तक के भुगतान की बात भी शामिल है. पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों, युवतियों और होटल कर्मचारियों से पूछताछ कर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. साथ ही होटल में आने-जाने वाले लोगों के रिकॉर्ड और एंट्री रजिस्टर की भी जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित नेटवर्क का संपर्क दूसरे शहरों या राज्यों से तो नहीं है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर