पटना : बिहार की राजधानी पटना के किदवई पुरी इलाके में पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव को अपराधियों ने अपार्टमेंट में घुसकर गोली मारी. वो बेसमेंट में समर्थकों के साथ बैठे थे, इसी दौरान बदमाशों ने परिसर में घुसकर फायरिंग की. फायरिंग करने के बाद मौके से बदमाश फरार हो गए. उन्हें पांच गोली लगी है. अनिल यादव मौजूदा वार्ड पार्षद के पति हैं.
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे युवक की मौत, 2-3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिला सत्येंद्र भुइयां का शव
घटना के तत्काल बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर स्थिति में अनिल यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर जनसुराज नेता व बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी से सवाल करते हुए कहा कि अगर राजधानी में इस तरह गोलीबारी की घटना होती है तो इसे जंगलराज नहीं कहा जाए तो क्या कहा जाए।


