क्राइम डेस्क: हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व के बाद बड़ा हादसा हो गया। सत्येंद्र भुइयां तालाब में डूब गए। स्थानीय बच्चों ने उन्हें तालाब में डूबते देखा और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने करीब दो से तीन घंटे तक तालाब में खोजबीन की, जिसके बाद सत्येंद्र भुइयां का शव बरामद किया गया।
इसे भी पढ़ें:प बंगाल के बांकुड़ा में तीन शीर्ष माओवादियों ने किया सरेंडर, 80 से अधिक नक्सली मामले थे दर्ज
शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र भुइयां बेहद गरीब परिवार से थे और अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।मुखिया प्रतिनिधि धीरज कुमार ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता और मुआवजा देने की मांग की है। वहीं अंचल अधिकारी सत्येंद्र कुमार पासवान ने सरकारी प्रावधान के तहत सहायता का भरोसा दिया है।


