Thursday, September 24, 2026

प बंगाल के बांकुड़ा में तीन शीर्ष माओवादियों ने किया सरेंडर, 80 से अधिक नक्सली मामले थे दर्ज

क्राइम डेस्क : माओवादी संगठन के 3 शीर्ष कमांडरों ने बुधवार को बांकुड़ा में पश्चिम बंगाल पुलिस के के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. झारखंड के कोल्हान और पश्चिम बंगाल में तीनों सक्रिय थे। इनमें जोनल कमेटी सदस्य जबा महतो उर्फ बुलु उर्फ गोरी, नयनतारा साहू उर्फ मिता उर्फ झूमा और बीजेओ क्षेत्र के रीजनल कमेटी सदस्य रामप्रसाद मांडी उर्फ महादेव उर्फ सचिन शामिल है। तीनों झारग्राम-बांकुड़ा-पुरुलिया-पश्चिम मेदिनीपुर के साथ झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय थे. इनके खिलाफ हत्या, यूएपीए तथा आर्म्स एंड एक्सप्लोसिव्स एक्ट समेत 80 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में SIR पर सियासत गरमाई, JMM और कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

जंगल से AK-47 और इंसास समेत हथियार बरामद

इधर पश्चिम बंगाल के मिदनापुर क्षेत्र से गिरफ्तार दो लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली मालती मुर्मू को लेकर कोलकाता एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम बुधवार को चाकुलिया पहुंची। पुलिस टीम ने मालती की निशानदेही पर चाकुलिया की बर्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत के जोभी गांव के समीप जमीरा पहाड़ में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पहाड़ी इलाके से पुलिस ने एक AK-47, एक इंसास राइफल, 210 गोलियां और कई मैगजीन बरामद कीं। बरामद हथियारों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर