मनोरंजन डेस्क: नवरात्रि का काउंटडाउन शुरू हो गया है। और भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ यानी पवन सिंह ने अपना नया गाना’चमकत रहे लिलरा मईया’ रिलीज कर दिया है। इस देवी गीत में पवन सिंह की दमदार आवाज हैं। वहीं, इस गाने में मशहूर सिंगर सोनम शर्मा ने उनका साथ दिया है। गाने के बोल कुछ इस प्रकार हैं, “गंगा जी नहइनी है मईया, सूरज के गौड़ लगनी….चमकत रहूं, मोर लिलरा ऐ मईया, इहहहन वरदान हम मंगनि।”
Highlights:
इसे भी पढ़े: दिशा सालियान केस में अब CBI जांच से सुशांत के परिवार में जगी न्याय की उम्मीद, चचेरे भाई ने दिया बड़ा बयान
ट्रेंडिंग एक्ट्रेस सपना चौहान ने खींचा ध्यान
इस म्यूजिक वीडियो में ट्रेंडिंग एक्ट्रेस सपना चौहान हैं। वीडियो में सपना ने माता की भक्ति में लीन होकर जो एक्सप्रेशन और डांस स्टेप्स से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस गाने को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कई यूजर ने लिखा है कि “दिल कि काफी सुकून मिला 2026 का देवी गीत सुनकर” तो किसी ने कहा कि “समझ नहीं आता आखिर पवन भैया का आवाज इतना सुरीला कैसे है।”
प्रोडक्शन टीम ने किया कमाल
इस गाने को बनाने वाली टीम भी काफी अच्छी है। अरुण बिहारी ने इसके बोल लिखे हैं, जो बिल्कुल देसी और पारंपरिक अंदाज में हैं। छोटू रावत के म्यूजिक ने गाने को और मजेदार बना दिया है। उमा शंकर प्रसाद ने इसे प्रोड्यूस किया है, जबकि आयुष राज गुप्ता को-प्रोड्यूसर हैं। डायरेक्टर अनंजय रघुराज ने वीडियो को खूबसूरती से शूट किया है। वहीं, सोनू सिंह की कोरियोग्राफी ने गाने की एनर्जी और बढ़ा दी है।


