Monday, September 21, 2026

भागलपुर में नहाने के दौरान डूबने से छह बच्चों की मौत, बाढ़ के पानी से भरे गड्डे में हुई घटना

क्राइम डेस्क : बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों में चार लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चे सड़क के किनारे बने एक गड्ढे में जमा बाढ़ के पानी में स्नान करने के लिए गए थे।

इसे भी पढ़ें: Asian Games 2026: शूटिंग में भारत का डबल धमाका, हिमांशु को सिल्वर तो रुद्रांक्ष ने जीता ब्रॉन्ज

बताया जा रहा है कि बच्चों को गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं था। स्नान करने के दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों को जब घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने बच्चों को बचाने का प्रयास शुरू किया। बाद में पुलिस को भी सूचना दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू की। पुलिस ने सभी छह बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, मृतकों में पांच बच्चे सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 के रहने वाले थे, जबकि एक बच्चा सबौर थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

सुल्तानगंज के थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि सड़क किनारे बने गड्ढे में बाढ़ का पानी जमा था। बच्चे उसमें स्नान करने गए थे और गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने सभी शव बरामद कर लिए हैं और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि करमा पर्व को लेकर सभी बच्चे पानी में नहाने गए थे। भागलपुर समेत बिहार के कई इलाकों में इन दिनों बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर