Monday, September 21, 2026

रांची: डोरंडा में युवक की मौत से भड़के लोगों ने किया सड़क जाम, पिस्का मोड़ वाहन आगजनी मामले में 12 गिरफ़्तार

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा इलाके के कुसई चौक के पास रविवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत मामले को लेकर सोमवार को स्थानीय लोग भड़क गए और घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। लोगों के अनुसार रविवार तेज रफ्तार वाली सफेद रंग वाली कार ने एक युवक को कुचलते हुए मौके से फरार हो गई. हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें : भाजपा ने JSSC सीजीएल परीक्षा में राज्य सरकार के विरोधाभाषी शपथ पत्रों पर उठाया सवाल

स्थानीय लोगों ने आरोपी फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घाघरा के नजदीक सड़क जाम कर दिया। घटना को लेकर मृतक के भाई रोशन कुमार ने सोमवार को डोरंडा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी चालक की पहचान कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है.

गौ तस्करी मामले में 12 भेजे गए जेल

राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ में रविवार सुबह वाहनों में आगजनी और गौतस्करी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई में हिंसा व आगजनी फैलाने वाले नौ उपद्रवियों और गौतस्करी के आरोप में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कानून हाथ में लेने, सरकारी काम में बाधा डालने और वाहनों में आग लगाने के आरोप में मामला दर्ज किया है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर