Thursday, November 5, 2026

देवघर के शिवगंगा मेले में रंगदारी का आतंक, जांच को लेकर जमशेदपुर तक पहुंची पुलिस, तीन गिरफ्तार

देवघर : झारखंड के देवघर के शिवगंगा क्षेत्र में आयोजित भादो मेले में अस्थायी दुकानदारों और व्यवसायियों से कथित रंगदारी वसूली, मारपीट, छिनतई और हथियार के बल पर धमकाने के मामले में देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जमशेदपुर में छापेमारी कर गौरव झा और निहाल मिश्रा को गिरफ्तार किया, जबकि मामले में आरोपी विक्रम कुमार चौसिया को भी उसके घर से दबोचा गया। आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, CCTV कैमरा और DVR बरामद किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : 11वीं-13वीं JPSC में एक करोड़ में हुआ DSP की कुर्सी का सौदा, CID की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा!

पुलिस कोबभादो मेले के दौरान दुकानदारों और व्यवसायियों से मारपीट, छिनतई और रंगदारी मांगने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। रंगदारी नहीं देने पर धमकी दिए जाने के आरोप भी सामने आए। जांच में घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे और DVR जबरन ले जाने की बात भी सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मामले के नामजद आरोपी जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित सरकारी क्वार्टर में छिपे हुए हैं। इसके बाद देवघर पुलिस ने साकची थाना पुलिस के सहयोग से वहां छापेमारी कर गौरव झा और निहाल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने शिवगंगा क्षेत्र के श्मशान घाट की झाड़ियों में हथियार छिपाए जाने की जानकारी दी। पुलिस टीम ने उनकी निशानदेही पर वहां से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।

इधर, दूसरी पुलिस टीम ने आरोपी विक्रम कुमार चौसिया को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसकी निशानदेही पर घर से CCTV कैमरा और DVR बरामद किया गया। देवघर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एक संगठित आपराधिक गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। उन पर हथियार का भय दिखाकर दुकानदारों और राहगीरों को धमकाने तथा भादो मेले के अस्थायी दुकानदारों से रंगदारी मांगने के आरोप हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गौरव झा और निहाल मिश्रा को कुंडा थाना कांड संख्या 110/23 में आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी है। तीनों आरोपियों के खिलाफ देवघर नगर थाना और कुंडा थाना में कई मामले दर्ज बताए गए हैं। इनमें मारपीट, रंगदारी, आपराधिक धमकी और हत्या से संबंधित धाराएं शामिल हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर