Thursday, November 5, 2026

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के विभागों को अब देखेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना

रांची : झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के विभागों को अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वंय देखेंगे. राज्यपाल संतोष गंगवार की स्वीकृति के बाद झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी. जारी अधिसूचना के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी की गई है और उन्हें तीन अतिरिक्त विभागों का प्रभार सौंपा गया है.

इसे भी पढ़ें : बड़गाई भूमि से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी कोर्ट में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन पर सोमवार को अब होगी सुनवाई

संविधान के अनुच्छेद 166 (3) द्वारा प्रदत्त शक्तियों और कार्यपालिका नियमावली-2000 के नियम 6 (1) के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूर्व में आवंटित विभागों के अलावा तीन अतिरिक्त विभाग भी आवंटित किए गए हैं. इसमें नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग शामिल है, जो दिवंगत मंत्री के निधन तक उनके पास थी.

मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह संशोधन पूर्व में जारी अधिसूचना (संख्या-1679, दिनांक छह दिसंबर 2024 एवं अधिसूचना संख्या-1067, दिनांक 18 अगस्त 2025) में बदलाव करते हुए किया गया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूर्व निर्गत अधिसूचनाओं द्वारा आवंटित अन्य शेष विभागों का कार्य यथावत (बिना किसी बदलाव के) बना रहेगा. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर