Friday, September 18, 2026

iPhone 18 Pro Max पर आया बॉलीवुड सेलेब्स का दिल, तृप्ति डिमरी से रितेश-जेनेलिया तक नए फोन के साथ आए नजर

टेक डेस्क: बॉलीवुड सितारों के महंगे शौक अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब सितारों के बीच नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का क्रेज देखने को मिल रहा है। भारत में इन नए iPhone मॉडल्स की बिक्री शुरू होते ही कई बॉलीवुड सेलेब्स नए फोन के साथ नजर आए।

इसे भी पढ़ें : बच्चों के पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव, अब 5 साल तक ही रहेगी पासपोर्ट की वैद्यता

अभिनेता विक्की कौशल को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स यानी BKC स्थित Apple Store पर स्पॉट किया गया। वहीं रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर अपने नए iPhone 18 Pro Max की तस्वीर शेयर की। रितेश ने Glacier Blue कलर वाला फोन हाथ में लेकर पोज दिया और तस्वीर के साथ लिखा, “मेरा वाला ब्लू।”

रितेश की पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख ने iPhone 18 Pro Max का Burgundy कलर पसंद किया। उनके अलावा नेहा धूपिया और करिश्मा तन्ना समेत कई सेलेब्स भी Burgundy शेड वाले नए iPhone के साथ तस्वीरें शेयर करती नजर आईं।

अब फोन के फीचर्स की बात करें तो iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Promotion, Always-On Display और Dynamic Island जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में Apple का A20 Pro चिपसेट दिया गया है। बेहतर परफॉर्मेंस और थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें Vapor Chamber भी दिया गया है।

कैमरे की बात करें तो iPhone 18 Pro में 48MP Pro Fusion कैमरा सिस्टम मिलता है, जिसमें Main, Ultra Wide और Telephoto कैमरा शामिल हैं। वहीं iPhone 18 Pro Max की भारत में शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है। 512GB मॉडल की कीमत 2,04,900 रुपये, 1TB की कीमत 2,54,900 रुपये और 2TB वेरिएंट की कीमत 3,29,900 रुपये बताई गई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर