Tuesday, November 3, 2026

108 साल पुराना फेमस कैफे बंद, किचन में गंदगी देख FDA ने लाइसेंस किया सस्पेंड

मुंबई: कोलाबा में स्थित मशहूर 108 साल पुराने ओलंपिया कॉफी हाउस पर बड़ी कार्रवाई हुई है. इस कैफे का फूड लाइसेंस महाराष्ट्र FDA ने सस्पेंड कर दिया है. 16 सितंबर को एक ग्राहक की शिकायत के बाद टीम ने यहां जांच की, जिसमें कई गंभीर खामियां सामने आईं. FDA की जांच में किचन और फूड स्टोरेज एरिया की हालत बेहद खराब मिली. यहां तक कि किचन के पास यूरिनल पाया गया. जगह-जगह कॉकरोच और मक्खियां थीं. फ्रिज में मांस का खून मिला और कच्चे वेज और नॉनवेज खाने को अलग रखने की सही व्यवस्था भी नहीं थी. कई जगह खाना फर्श पर रखा मिला और गंदे पानी का इस्तेमाल होने की बात भी सामने आई.

इसे भी पढ़ें : Karma Puja 2026: कब है करमा पूजा? जानें पूजा और व्रत की पूरी विधि

सफाई पर सवाल और लाइसेंस सस्पेंड

जांच में यह भी पता चला कि 35 में से 34 कर्मचारियों ने जरूरी फूड सेफ्टी ट्रेनिंग नहीं ली थी. बर्तन धोने की जगह गंदी थी और खाना काटने वाले लकड़ी के बोर्ड भी खराब हालत में थे. स्टाफ के पास जरूरी सेफ्टी कपड़े भी नहीं थे. पानी की जांच रिपोर्ट और सफाई से जुड़े रिकॉर्ड भी नहीं मिले. इन सभी खामियों को देखते हुए FDA ने तुरंत कैफे का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया. अब जब तक कमियां दूर नहीं होतीं और दोबारा जांच में सब ठीक नहीं मिलता, तब तक यहां खाना बनाना, बेचना या स्टोर करना पूरी तरह बंद रहेगा.

पहले भी चर्चा में रहा कैफे

1918 में शुरू हुआ यह कैफे मुंबई के पुराने और चर्चित ठिकानों में गिना जाता है. हाल ही में फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन और एक्टर टॉम हॉलैंड जैसे बड़े नाम भी यहां आए थे. इसके बावजूद अब यहां की हालत ने सबको चौंका दिया है. FDA ने सिर्फ इसी कैफे पर नहीं, बल्कि मुंबई और महाराष्ट्र के कई और रेस्टोरेंट्स और दुकानों पर भी कार्रवाई की है. त्योहारों से पहले खाने-पीने की चीजों की जांच तेज कर दी गई है, ताकि लोगों की सेहत से कोई खिलवाड़ न हो. यह मामला साफ दिखाता है कि नाम बड़ा हो या छोटा, खाने की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर