Thursday, September 17, 2026

विश्वकर्मा पूजा पर जानें, राशि के मुताबिक किसपे होगी भगवान की कृपा

राशिफल: श्री विश्वकर्मा पूजा हिंदू पञ्चाङ्ग की कन्या संक्रांति पर पड़ता है. यह दिन ब्रह्मांड के दिव्य शिल्पकार और वास्तुकार, भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है, जिन्हें देवताओं के महलों और हथियारों का निर्माता माना जाता है. आज 17 सितंबर 2026 का राशिफल जानिए मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे संभलकर चलना होगा और किन जातकों के लिए करियर में बदलाव संभव है. 

मेष राशि

आज गुरुवार 17 सितंबर  2026 को मेष राशि के जातकों के जीवन में परिस्थितियों में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है. कामकाज से जुड़े मामलों में आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे. नौकरीपेशा लोगों को किसी नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट के जरिए अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिल सकता है. व्यापार करने वालों के लिए नए संपर्क लाभकारी साबित हो सकते हैं.

वृष राशि 

आज गुरुवार 17 सितंबर  2026 को वृष राशि के जातकों को नई योजनाओं और सकारात्मक बदलावों वाला रहेगा. किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर नवीन योजना बन सकती है, जिससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है. आमदनी में वृद्धि के अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में आप आगे बढ़ेंगे.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज गुरुवार 17 सितंबर 2026 का दिन उत्साह और उमंग से भरा रहेगा. आपके अंदर नई ऊर्जा महसूस होगी और काम को पूरा करने का उत्साह बढ़ेगा. नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

कर्क राशि

आज गुरुवार 17 सितंबर गुरुवार को कर्क राशि के जातक आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा. अनावश्यक खर्चों में कमी आने से आर्थिक स्थिति को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे. नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों को काम में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. किसी महत्वपूर्ण सौदे या योजना को आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है.

 सिंह राशि

आज मंगलवार गुरुवार 17 सितंबर को सिंह राशियों के जातकों को मकान, वाहन और अन्य भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़े लाभ मिल सकते हैं. यदि आप लंबे समय से घर या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो उससे संबंधित कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे.

कन्या राशि 

आज कन्या राशि के जातकों को 17 सितंबर दिन गुरुवार को प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. नया मकान, जमीन या संपत्ति खरीदने का संयोग बन सकता है. लंबे समय से रुका हुआ कोई जरूरी काम पूरा होने से आपको राहत मिलेगी.

तुला राशि

आज गुरुवार 17 सितंबर 2026 को तुला राशि के जातकों को नए योजनाओं को पूरा करने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. किसी काम में अपेक्षा के अनुसार गति नहीं मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. आपकी बुद्धि और चतुराई आर्थिक परेशानियों को दूर करने में मदद करेगी.

वृश्चिक राशि

आज गुरुवार 17 सितंबर  2026 को वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहने वाला है. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा और परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप महत्वपूर्ण फैसले अधिक मजबूती के साथ ले पाएंगे.

धनु राशि

आज गुरुवार 17 सितंबर  2026 को धनु राशि के जातकों को कोई चिर संचित अभिलाषा पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ सकती है. लंबे समय से जिस अवसर का इंतजार था, वह आपको मिल सकता है. कर्मक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा.

मकर राशि 

आज गुरुवार 17 सितंबर  2026 को मकर राशि के जातकों की आमदनी के साधनों में सुधार होने के संकेत हैं. आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में प्रगति होगी. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा.

कुंभ राशि

आज गुरुवार 17 सितंबर  2026 को कुंभ राशि के जातकों जीवन में कुछ नए संबंध बन सकते हैं. नए लोगों से मुलाकात भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है. पारिवारिक परेशानी से छुटकारा मिलने के कारण मन को राहत मिलेगी और घर का माहौल बेहतर होगा.

मीन राशि

आज गुरुवार 17 सितंबर 2026 को मीन राशि के जातकों को अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखना होगा. आपकी कही हुई कोई बात किसी करीबी व्यक्ति को परेशान कर सकती है, इसलिए बातचीत में संयम और मधुरता बनाए रखें.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर