Sunday, November 1, 2026

गिरिडीह के गांडेय में तीन किशोरों की डूबने से हुई मौत, खोरीमहुआ में सड़क हादसे में दो भाईयों की मौत

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में मंगलवार शाम गांडेय थाना अंतर्गत मेढ़ो गांव के पास जयंती नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गई है। बताया गया कि तीनों लड़के मंगलवार शाम चार बजे के करीब घर से खेलने को बोलकर निकले थे। घर से निकलकर तीनों जयंती नदी के किनारे नदी में नहाने के लिए उतर गए,डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : क्राइम ब्लैक स्पॉट, स्नैचिंग, अड्डेबाजी, नशेबाजी एवं यातायात व्यवस्था को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने किया क्षेत्र भ्रमण

सड़क हादसे में मौत

इधर खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के बंडामाख स्थित झरहिया धाम के समीप हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। झरहिया धाम के समीप मोड़ पर अज्ञात हाइवा की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. ग्रामीणों के अनुसार, यदि दोनों युवकों ने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर