Monday, November 2, 2026

गणेश चतुर्थी पर तेंदुलकर परिवार का ट्रेडिशनल लुक बना आकर्षण का केंद्र

मनोरंजन डेस्क: मुंबई में गणेश चतुर्थी का त्योहार हो और बॉलीवुड के साथ-साथ बड़े सितारे नजर न आएं, ऐसा कम ही होता है। इस बार क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी अपने पूरे परिवार के साथ बप्पा की भक्ति में नजर आए। सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि, बेटे अर्जुन, बहू सानिया और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया पहुंचे। उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ गणपति बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना की।

इसे भी पढ़ें : अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में आयोजित गणपति उत्सव में दिखा बॉलीवुड का ग्लैमर

गणेश चतुर्थी के मौके पर तेंदुलकर परिवार का पारंपरिक अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। सचिन और अर्जुन तेंदुलकर कुर्ता-पायजामा में नजर आए। सचिन ने नारंगी रंग का कुर्ता पहना था, जबकि अर्जुन हरे रंग के कुर्ते में नजर आए। वहीं अंजलि तेंदुलकर, सानिया तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर साड़ी में दिखी। तीनों के पारंपरिक लुक की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। खासकर सारा हरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है।

सचिन तेंदुलकर और अंबानी परिवार के बीच काफी लंबे समय से करीबी रिश्ता है। दोनों परिवार एक-दूसरे के पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं। यह रिश्ता सिर्फ पारिवारिक मेल-जोल तक ही सीमित नहीं है, बल्कि क्रिकेट से भी जुड़ा हुआ है। सचिन तेंदुलकर लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। इसके बाद वह टीम के आइकन और मेंटॉर के तौर पर भी जुड़े रहे। वहीं, उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भी मुंबई इंडियंस के लिए अपना IPL डेब्यू किया था। हालांकि, बाद में अर्जुन लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ गए।

गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई में बॉलीवुड और क्रिकेट के सितारे अक्सर अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में शामिल होते हैं। लेकिन इस बार तेंदुलकर परिवार की एक साथ मौजूदगी ने इस खास मौके को और खास बना दिया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर