Sunday, September 13, 2026

विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के अपहरण मामले में कोलकाता से पकड़े गए 5 आरोपी

रांची: चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ कुमार के बीते दिनों कथित अपहरण व मारपीट मामले में रांची पुलिस ने इस मामले में शामिल पांच आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान रौनक सिंह राजपूत, प्रकाश गुप्ता, आयुष कुमार, प्रीतम और ज्ञानदीप के रूप में हुई है. विधायक के बेटे के साथ मारपीट व अगवा की यह घटना 7 सितंबर को अमिटी विश्वविद्यालय के गेट के पास हुई थी. इस मामले में 8 नामजद समेत कई अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इसे भी पढ़ें : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यापक शैक्षणिक विस्तार से बिहार के युवाओं के भविष्य को मिलेगी नई दिशा : सम्राट चौधरी

बताया जा रहा है कि घटना के समय सौरभ यूनिवर्सिटी गेट के पास अपने दोस्तों के साथ खड़े थे, जब कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की और जबरन वहां से ले जाने का प्रयास किया था. हालांकि बाद में पुलिस के सक्रिय होते ही आरोपियों ने उन्हें कुछ दूर जाने के बाद उन्हें छोड़ मौके से फरार हो गए थे. इस संबंध में सौरभ के बयान पर विधानसभा थाना में 9 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपियों ने न केवल मारपीट की बल्कि बर्बरता के साथ उनका गला दबाने का भी प्रयास किया. विधायक के बेटे ने मोबाइल फोन और सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया था.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर